MP Cabinet के बड़े फैसले, किसानों और युवाओं को सौगात, 1 नवंबर को होगा खास ऐलान – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. सरकार ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आधुनिक खेल परिसर बनाने का फैसला किया है. इन परिसरों में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और बैडमिंटन समेत कई खेलों की सुविधाएं और खिलाड़ियों के लिए नियमित ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी. सरकार का लक्ष्य इसे 2028 से पहले पूरा करना है. इसके अलावा बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए 2800 मेगावाट क्षमता का नया थर्मल पावर प्लांट लगाने की तैयारी है. इसके लिए टेंडर जारी करने को मंजूरी मिल गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *