14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम.. चलेंगी तेज हवाएं – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश और गरज-चमक हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इनकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में 21 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश  और गरज-चमक की संभावना है. इनमें गाजियाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं. वहीं, लखनऊ में मौसम गर्म रह सकता है. यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना  है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. झारखंड में 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश और गरज-चमक हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में मौसम खराब रहने की संभावना है. इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. इन राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम के कारण सफर करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लें. भारी बारिश के कारण संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है.

राजस्थान के कई हिस्सों में 21 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अलवर समेत कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक होने का अनुमान है.

वहीं, ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, बालासोर, मयूरभंज और जाजपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम खराब होने की स्थिति में किसानों, मछुआरों और भारी बारिश या तेज हवाओं की चपेट में आने वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. लोगों को स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनी और ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *