एग्रीवेट: हिसार में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आमतौर पर चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं और माहौल गर्म हो जाता है. लेकिन अभी चुनाव में करीब तीन साल बाकी हैं. इसके बावजूद ब्लॉक स्तर की बैठकों में बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन बैठकों में लोगों की भागीदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है. हुड्डा ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने जनता का मन जीतकर नहीं, बल्कि किसी तरह जनभावना के खिलाफ जाकर सत्ता हासिल की है.
करनाल में मंडी गेट पर धान की नमी जांच के फैसले पर किसानों ने आपत्ति जताई है. किसानों का कहना है कि नई कटी धान की फसल में नमी ज्यादा हो सकती है, इसलिए सरकार को खरीद के लिए नमी की सीमा बढ़ाकर 20 फीसदी करनी चाहिए. भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) के प्रवक्ता बहादुर सिंह मेहला ने द ट्रिब्यून से कहा कि मंडी के गेट पर नमी की जांच करने से किसानों को नुकसान हो सकता है. उन्होंने कहा कि कंबाइन से कटाई के बाद धान में नमी का स्तर ज्यादा रह सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि कई किसानों के पास धान को मंडी ले जाने से पहले अच्छी तरह सुखाने की पर्याप्त सुविधा नहीं है. ऐसे में 17 फीसदी नमी की सीमा किसानों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है.
खरीफ मार्केटिंग सीजन (KMS) 2026-27 शुरू होने से पहले हरियाणा के करनाल जिला प्रशासन ने धान खरीद को लेकर तैयारी तेज कर दी है. प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में धान की एंट्री के समय ही गेट पर नमी की जांच की जाए. इससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रखने और मंडियों में वाहनों की लंबी कतार से बचने में मदद मिलेगी. उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों और मार्केट कमेटियों के सचिवों को मंडी गेट पर डिजिटल नमी मापक यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं. गेट पर धान की शुरुआती जांच की जाएगी. तय नियमों के मुताबिक 17 फीसदी तक नमी वाले धान की खरीद की जाएगी.
ऐची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना तीसरा मेडल जीत लिया है. रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. शूटिंग में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इस मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल तीन मेडल हो गए हैं.
राजस्थान में इस साल मूंग की नई फसल की आवक तेजी से बढ़ी है. राज्य में 1 सितंबर से अब तक करीब 63,000 टन मूंग मंडियों में पहुंच चुकी है. यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में करीब 10 गुना ज्यादा है. हालांकि, ज्यादा आवक के बावजूद किसानों को मूंग का बेहतर भाव नहीं मिल रहा है. किसानों को औसतन 7,452 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जबकि मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 8,780 रुपये प्रति क्विंटल है. यानी किसानों को MSP से करीब 15 फीसदी कम कीमत मिल रही है.
उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश और गरज-चमक हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इनकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today