ग्वारगम का भाव 12668 रुपये पहुंचा, धनिया का मूल्य लुढ़का.. बिनौला खली का दाम चढ़ा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: त्यौहारी मौसम और वैश्विक मांग में तेजी से कृषि जिंसों के भाव में गुरुवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला. मजबूत मांग और नए सौदों की खरीदारी से ग्वारसीड, ग्वारगम और बिनौला तेल खली की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, कमजोर मांग के चलते धनिया वायदा दबाव में रहा और इसके भाव 292 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए. बाजार में अभी दाम ऊपर बने रहने की संभावना है.

57 रुपये उछाल के साथ ग्वारसीड कीमतें 5422 रुपये पहुंचीं

वायदा बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 57 रुपये की तेजी के साथ 5,422 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई. एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के सितंबर में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 57 रुपये या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 6,586 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई. इसमें 85 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई.

ग्वारगम भाव 12668 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा

मजबूत मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 79 रुपये की तेजी के साथ 12,668 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 79 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,668 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. इसमें 490 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बिनौलातेल खली कीमतों 90 रुपये ऊपर पहुंचीं

धनिया के भाव 292 रुपये लुढ़का

कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 292 रुपये की गिरावट के साथ 14,312 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 292 रुपये या 2 फीसदी की गिरावट के साथ 14,312 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. इसमें 22,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *