स्रोत (Source): Kisan India
रबी सीजन की बुवाई से पहले हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत आई है.
Wheat Seed Price: हरियाणा के किसानों के लिए रबी सीजन 2026-27 से पहले गेहूं बीज को लेकर राहत की खबर है.
इसके तहत किसानों को सरकारी बिक्री केंद्रों से 40 किलोग्राम गेहूं बीज का बैग सिर्फ 1,080 रुपये में मिलेगा.
सब्सिडी घटाने के बाद किसानों के लिए बीज की कीमत 2,700 रुपये प्रति क्विंटल रह जाएगी.
40 किलो के बैग के हिसाब से किसानों को 1,080 रुपये चुकाने होंगे, जबकि सरकार की ओर से मूल दर पर 1,695 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता दी जाएगी.