कृषि उपकरण खरीदना होगा आसान! सरकार देगी 80% तक भारी अनुदान, आवेदन प्रक्रिया शुरु.. – एग्रीवेट

atulpradhan
4 Min Read

एग्रीवेट: देश में खेती-बाड़ी बड़े पैमाने पर की जाती है और किसानों को खेती से जुड़े कटाई, बुवाई, के अलावा, अन्य कामों के लिए कृषि उपकरण की जरुरत होती है, लेकिन छोटे किसान इन यंत्र की खरीद नहीं कर पाते हैं. इसी को देखते हुए बिहार सरकार किसानों को सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र पर 80 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान कर रही हैं. किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट?

किसानों के सामने कृषि यंत्र न होने के कारण कई परेशानी सामने खड़ी हो जाती है, लेकिन अब परेशानी का निवारण लेकर आई है बिहार सरकार जो जहानाबाद जिले के किसानों को इन कृषि यंत्रों पर प्रदान कर रही है और सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत किसानों को 1439 कृषि यंत्र, 4 कस्टमर हायरिंग सेंटर, 1 कृषि यंत्र बैंक, 2 स्पेशल कस्टमर हायरिंग सेंटर और 6 कस्टमर हायरिंग ड्रोन सेंटर पर 80 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. किस कृषि यंत्र पर कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप भी सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना में इच्छुक है और योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप इन यंत्रों पर इतना अनुदान प्राप्त कर सकते हैं- किसान कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. कस्टमर हायरिंग सेंटर (CHC) पर 40 फीसदी तक अनुदान का फायदा मिलेगा. ड्रोन सेंटर पर किसानों को इस योजना के तहत 5 लाख रुपए का अनुदान मुहैया कराया जाएगा. इसके अलावा, सरकार कृषि यंत्र बैंक पर अधिकतम 8 लाख रुपए की सब्सिडी और स्पेशल कस्टमर हायरिंग सेंटर पर 12 लाख रुपए तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. लाभुकों की चयन और आवेदन प्रक्रिया क्या है?

अगर आप भी इस सरकारी मदद का लाभ उठाकर योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो आप इस योजना में आवेदन करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारिक वेबसाइट सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन पर जाकर ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई करना होगा. इसके बाद आवेदनकर्ता का चुनाव योजना के नियमों के अनुसार लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगा. अगर आप इस योजना में शामिल हो जाते हैं तो इस सरकारी योजना की सब्सिडी की राशि सीधी आपके बैंक खातों में भेज दी जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *