पशुओं की बीमारियों से हर साल 56 हजार करोड़ का नुकसान! Shivraj Singh Chouhan ने बताई बड़ी चिंता – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि, पशुपालन और पोल्ट्री सेक्टर की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका बताते हुए कहा कि देश की GDP में पशुधन क्षेत्र का योगदान करीब 14 प्रतिशत है, जबकि पोल्ट्री सेक्टर अकेले करीब 1 प्रतिशत योगदान देता है. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका, लंपी स्किन डिजीज, ब्रुसेलोसिस, PPR और क्लासिकल स्वाइन फीवर जैसी बीमारियों से पशुपालकों और उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था. उनके मुताबिक, इन बीमारियों से होने वाला कुल अनुमानित नुकसान करीब 56 हजार करोड़ रुपये था.

Share This Article