एग्रीवेट: कावेरी की रेत में खुद को दफनाकर किसानों का प्रदर्शन, शिवकुमार का विरोध
पंजाब में पराली की आग बढ़ी, 1.18 करोड़ रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया
अमेरिका-जर्मनी समेत इन देशों में बढ़ी UP के फल-सब्जियों की डिमांड, 489 करोड़ तक पहुंचा निर्यात – एग्रीवेट
तूफान ‘अकवान’ का खतरा बढ़ा, झारखंड सरकार अलर्ट मोड में
आंध्र के 80 मछुआरे 10 मोटरबोट के साथ ओडिशा में फंसे
साइक्लोन अकवान ने पकड़ी रफ्तार, ओडिशा में 50 हजार लोग किए गए शिफ्ट
चक्रवात ‘AKVAN’ से निपटने के लिए NDRF अलर्ट, 31 टीमें तैनात
गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, निचले इलाकों में जमने लगे हैं जलस्रोत
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के विरोध में किसानों ने कावेरी नदी की रेत में खुद को दफना
पंजाब के किसानों ने पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी की है: केजरीवाल
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला, बोले- प्रदेश में किसान परेशान
केरलम के अलप्पुझा में एक हफ्ते तक चिकन-अंडे की बिक्री पर बैन
केरल सरकार ने किसानों के लिए धान खरीद बोनस के रूप में 49.96 करोड़ रुपये जारी किए
पंजाब में पराली जलाने के 6,718 मामले दर्ज
दिल्ली में CPCB के अनुसार 354 पहुंचा AQI
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह आज गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो सकता है. इसके बाद 19 नवंबर की शाम तक इसके अति गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) बनने की आशंका है. तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी जोड़ो किसान संघ (National South Indian Rivers Interlinking Farmers Association) से जुड़े किसानों ने कावेरी नदी में उतरकर खुद को रेत में दफनाकर अनोखा प्रदर्शन किया. किसानों ने तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ने में देरी के लिए कर्नाटक सरकार की निंदा की. साथ ही उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का विरोध किया, जो बार-बार कह रहे हैं कि कावेरी पर मेकेदातु बांध बनाया जाएगा.(प्रमोद माधव का इनपुट)
पंजाब में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 18 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट में राज्य में आग की कुल 6,718 घटनाएं दर्ज की गई हैं. यह आंकड़ा वर्ष 2025 के पूरे सीजन में दर्ज 5,114 घटनाओं से 1,604 अधिक है.
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में दर्ज 6,718 घटनाओं में से 6,244 खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 2,664 मामलों में खेतों में आग लगने की पुष्टि की गई. पराली जलाने के मामलों में पर्यावरण मुआवजे (EC) के तहत 2,361 मामलों में कार्रवाई की गई. इन मामलों में कुल 1 करोड़ 18 लाख 10 हजार रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया, जबकि 42 लाख 10 हजार रुपये की वसूली की गई है.
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ (Akvan) के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में चक्रवात के संभावित प्रभाव, भारी बारिश की आशंका, किसानों की खड़ी फसल, आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.(सत्यजीत कुमार का इनपुट)
भीषण चक्रवात अकवान के ओडिशा के गंजम जिले में गोपालपुर के पास 20 नवंबर दोपहर तक भूमि से टकराने की संभावना के बीच राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं.
अभी तक लगभग एक लाख लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. पूरे राज्य में 9299 आश्रय स्थल चिन्हित किए गए हैं जहां प्रभावित लोगों को रखा जाएगा. संवेदनशील क्षेत्रों में पहचानी गई 9100 गर्भवती महिलाओं में से ज्यादातर को पहले ही सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है.
अभी तक लगभग 72,000 लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. पूरे राज्य में 7900 आश्रय स्थल चिन्हित किए गए हैं जहां प्रभावित लोगों को रखा जाएगा. संवेदनशील क्षेत्रों में पहचानी गई 9100 गर्भवती महिलाओं में से ज्यादातर को पहले ही सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है.
भीषण चक्रवात अकवान के कारण आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के करीब 80 मछुआरे 10 मोटरबोट के साथ ओडिशा के गंजम जिले में शरण लिए हुए हैं. प्रशासन ने सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. समुद्र सुधरने के बाद वे घर लौटेंगे. 21 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह है. भीषण चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से समुद्र में उथल-पुथल मचने के कारण आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के करीब 80 मछुआरे ओडिशा के गंजम जिले में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं. ये मछुआरे 10 मोटरबोट के साथ गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे. मौसम बिगड़ने के बाद वे आर्यपल्ली स्थित मछली उतरने वाले केंद्र में सुरक्षित पहुंच गए. सहायक मत्स्य अधिकारी (समुद्री) देवीदत्त मोहंती ने बताया कि गंजम जिला प्रशासन ने जेट्टी पर उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. मछुआरे अपनी नावों पर रखे खाद्य सामग्री से ही खाना बना रहे हैं और समुद्र की स्थिति सुधरने के बाद आंध्र प्रदेश लौटने की तैयारी में हैं.
साइक्लोन के प्रभाव से आज और कल उत्तरी आंध्र के जिलों में बिखरी हुई भारी बारिश होने की आशंका है. कुछ क्षेत्रों में आज मध्यम वर्षा भी हो सकती है. तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है, जो कभी-कभी 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे पेड़-पौधे उखड़ने, बिजली के तार टूटने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. ओडिशा में 50 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है.
* देश के अलग-अलग राज्यों में NDRF की कुल 49 टीमें तैनात की गई हैं.
* इनमें 31 टीमें तैनात (Deployed) और 18 टीमें रिजर्व (Reserve) में रखी गई हैं.
* आंध्र प्रदेश में 14 टीमों में से 9 तैनात, 5 रिजर्व.
* तमिलनाडु में 13 टीमों में से 3 तैनात, 10 रिजर्व.
* ओडिशा में 17 टीमों में से 14 तैनात, 3 रिजर्व.
* तेलंगाना में 3 टीमें तैनात की गई हैं.
* छत्तीसगढ़ में 1 टीम तैनात, कोई रिजर्व टीम नहीं.
* अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 1 टीम तैनात.
किसान संगठन ‘भारतीय किसान यूनियन (दोआबा)’ ने बुधवार को पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दिया है. संगठन ने कहा है कि सरकार 25 नवंबर तक फगवाड़ा के गन्ना किसानों का बकाया चुकाए और स्थानीय चीनी मिल को फिर से शुरू करने का मुद्दा हल करे. अगर ऐसा नहीं होता है, तो 26 नवंबर से आंदोलन और तेज किया जाएगा और यहां नेशनल हाईवे को जाम कर दिया जाएगा.
यह फैसला BKU(D) की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने की.
पत्रकारों से बात करते हुए, राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने “ऐसे समय में फगवाड़ा चीनी मिल को सील करके किसानों के लिए संकट पैदा कर दिया है, जब गन्ने की पेराई का सीजन शुरू होने वाला था.”
गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी के बाद, क्षेत्र के निचले हिस्सों में ठंड और बढ़ गई है.
तापमान में गिरावट का असर जलधाराओं और पानी के स्रोतों पर दिखने लगा है, और नवंबर के महीने में ही कई जगहों पर पानी जमने लगा है.
जलस्रोतों का इतनी जल्दी जमना तापमान में भारी गिरावट का संकेत है, क्योंकि पूरे इलाके में सर्दियां लगातार और तेज़ होती जा रही हैं.
‘नेशनल साउथ इंडियन रिवर्स इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन’ से जुड़े किसानों ने कावेरी नदी में उतरकर और रेत में खुद को दफनाकर सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया . उन्होंने तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने में देरी करने पर कर्नाटक सरकार की निंदा की. साथ ही, उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के उन बयानों का भी विरोध किया, जिनमें उन्होंने बार-बार कहा है कि कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध बनाया जाएगा.
कावेरी नदी तमिलनाडु के लिए पानी का एक प्रमुख स्रोत है और कावेरी डेल्टा जिलों के किसानों के लिए जीवन रेखा है. डेल्टा जिलों के हजारों किसान अपनी खेती-बाड़ी के लिए कावेरी के पानी पर निर्भर हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस की निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला . यह प्रतिक्रिया तब आई है जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद माना है कि राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है.
जारी बयान के अनुसार, चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी की है. साथ ही, उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर राजनीतिक फायदे के लिए मिलकर किसानों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि .
* अखिलेश यादव ने गोरखपुर से बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है.
* किसान की खुशहाली, नौजवानों को रोजगार और सरकार में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा होगा.
* अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. गोरखपुर समेत प्रदेश के किसानों को खाद और डीएपी तक नहीं मिल पा रही है.
* अखिलेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है. बच्चों को रोजगार और नौकरी चाहिए, केवल टैबलेट देने से उनका भविष्य नहीं बनेगा.
* अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में एआई, रोबोटिक्स, मेडिकल, इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में युवाओं को तैयार करने के लिए आधुनिक शिक्षा दी जाएगी.
* उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और सरकारी अस्पतालों की हालत इतनी खराब हो गई है कि अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है.
केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू से हड़कंप मच गया है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई की है. प्रभावित इलाकों में 18,600 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडे नष्ट किए गए. इसके साथ ही 10 किलोमीटर तक निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई गई है.
तिरुवनंतपुरम: (19 नवंबर) केरल सरकार ने धान की खरीद के लिए धान देने वाले किसानों को दिए जाने वाले राज्य प्रोत्साहन बोनस की चौथी किस्त के रूप में 49.96 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के खाद्य मंत्री अनूप जैकब के अनुरोध और मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन के निर्देशों के बाद यह राशि तुरंत जारी कर दी गई.
जैकब ने बताया कि मौजूदा UDF सरकार के सत्ता में आने के बाद से, इस मद में दूसरी किस्त के रूप में 104.79 करोड़ रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 150 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं.
दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 है, जो ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में आता है.