अब 8वीं पास युवा भी बनेंगे बिजनेसमैन! सरकार दे रही है 50 लाख तक का लोन और 3% ब्याज सब्सिडी – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: मध्य प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ लाखों परिवारों को मिल रहा हैं. इसी के चलते राज्य के युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है कि अगर युवा अगर अपना खुद का कोई करोबार शुरु करना चाहते हैं, तो मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त करने के साथ सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं और लोगों को रोजगार प्रदान करने के साथ अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. आगे पढ़ें योजना के बारे में सबकुछ.

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने इस उद्देश्य के साथ की ताकि राज्य के शिक्षित और बेरोजगार युवा खुद का कोई करोबार करने के लिए बैंकों के माध्यम से बिना किसी गारंटी (कोलैटरल फ्री) के आसान ऋण लें सकें. इसलिए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांत‍ि योजना की शुरुआत की जिससे राज्य के युवाओं को अपना बिजनेस शुरु करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना नहीं करना पड़ेगा.

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 साल के बीच है तो लोन मिल सकता है.

लोन प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को  8वीं पास होना जरूरी है.

इस सरकारी योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक इनकम 12 लाख रुपये या उससे कम होनी अनिवार्य है.

आवेदक को इस सरकारी योजना का लाभ नया करोबार शुरु करने पर ही दिया जाएगा.

योजना में कितना और कितने साल लोन की सुविधा मिलेगी?

इसके अलावा, इस सरकारी योजना के तहत आप 7 साल के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं और 3% की ब्याज सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं.

अगर आपने अपना बिजनेस शुरु करने का मन बना लिया है और आप इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन कागजों को तैयार कर लें-

प्रोजेक्ट रिपोर्ट और जितना लोन चाहिए उसका विवरण

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना किसी वरदान से कम नहीं. इस सरकारी योजना के माध्यमस से राज्य के युवा इनकम कमा भी सकते हैं और राज्य के लोगों को रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं. ऐसे में यह स्कीम युवाओं के लिए बेहद ही सहायक साबित हो सकती हैं. अगर आवेदन की बात करें, तो आप इस सरकारी योजना में शामिल होने के लिए SAMAST Portal पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भर और सीधे बैंक जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.

Share This Article