प्रधानमंत्री Kisan Update: 24वीं किस्त पाने के लिए तुरंत कर लें ये 3 काम, वरना अटक जाएंगी किस्त.. – एग्रीवेट

atulpradhan
5 Min Read

एग्रीवेट: देश के किसानों खाद, बीज, खरीद करने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे किसानों की आमदनी होने की संभावनाएं भी कम हो जाती है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की जिसका लगभग देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है और अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में अब किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की सरकार यह किस्त जारी करने का ऐलान करेंगी और कब खातों में पैसा आएगा. पीएम किसान योजना का फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और सरकार ने इस योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की थी, जिसका लाभ करीबन 9.44 करोड़ किसानों को मिला था. इसी के चलते किसान बहन-भाईयों को इंतजार है योजना 24वीं किस्त का सरकार कब यह राशि जारी करेंगी. वहीं, अगर पुराने पैर्टन पर नजर डालें तो योजना की किस्त किसानों के खातों में अक्टूबर 2026 के आसपास जारी हो सकती है, लेकिन सरकार की ओर से किस्त जारी करने की कोई घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में योजना के लाभार्थी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाएं रखें. योजना का लाभ पाने के लिए कराएं e-KYC अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की 24वीं किस्त की राशि उन किसानों के ही खातों में भेजी जाएंगी जिन किसानों ने अपनी प्रधानमंत्री Kisan में e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, तो अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो जल्द ही इस काम को पूरा कर ले, वरना आपके खाते में 24वीं किस्त की राशि नहीं जारी की जाएंगी. आधार से बैंक अकाउंट लिंक बेहद आवश्यक पीएम किसान योजना का लाभ ऐसे कई किसानों को मिल रहा है, जिन्होंने अभी तक अपना आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है. इसी के चलते सरकार ने योजना से जुड़ें नियमों में बदलाव कर दिया है, जिसके चलते किसानों को अपना आधार से बैंक अकाउंट लिंक करना बेहद ही जरुरी है, क्योंकि योजना की राशि सीधा किसानों के खातों में जारी की जाती है. ऐसे में अगर बैंक अकाउंट में नाम, आधार की जानकारी या दूसरी डिटेल में गड़बड़ी होती है, तो भुगतान में रुकावट आ सकती है. पीएम किसान योजना का लाभ जमीन के रिकॉर्ड की सीडिंग से भी जुड़ा है. यानी की इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों के जमीन रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर सीड होना आवश्यक है. इसके अलावा, लाभार्थी इस बात का जरुर ध्यान रखें की e-KYC पूरी होना के साथ-साथ जमीन का रिकॉर्ड अपडेट होना भी जरुरी है. अगर आपकी जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाया जाता है, तो किस्त जारी होना में अटकलें आ सकती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *