खड़गे की टिप्पणी का इमरान मसूद ने किया समर्थन, बोले- अब इसी भाषा में मिलेगा जवाब—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

Team Agrivate
14 Min Read

एग्रीवेट: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि खड़गे ने जो कहा, वह बिल्कुल जायज है और बीजेपी नेताओं को भी उसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए. मसूद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेता कई बार राहुल गांधी, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के बारे में गलत बयान देते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बीजेपी नेता कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कुछ भी बोलते हैं, तो उन्हें इसकी छूट क्यों मिलती है. मसूद ने कहा कि अब कांग्रेस की ओर से भी उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा और बीजेपी को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि उसे कोई जवाब नहीं देगा.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता-पिता के खिलाफ बार-बार अपशब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस की हताशा को दिखाता है. सरावगी ने कहा कि देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी ने हर राज्य के मुख्यालय में देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया है. बिहार बीजेपी भी सोमवार को प्रदर्शन करेगी. सरावगी ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मामले में माफी मांगने की मांग की.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात अर्नब के खतरे को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने और हर स्तर पर पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी दी है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और लोगों को परेशानी से बचाने को कहा है. समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाने और लोगों को समय पर मौसम से जुड़ी जानकारी देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि चक्रवात के दौरान किसी की जान नहीं जानी चाहिए और संपत्ति को होने वाले नुकसान को कम से कम रखने के प्रयास किए जाएं. इसके लिए लोगों के मोबाइल फोन पर लगातार अलर्ट और अपडेट भेजे जाएं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तटीय गांवों के लोगों को सरकार की सलाह मानने के लिए समझाने को भी कहा. जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का अपमान करना कांग्रेस की सोच को दिखाता है. गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी इस मामले में खड़गे से माफी मांगने की मांग नहीं करते हैं, तो वे कांग्रेस के खिलाफ विरोध जारी रखेंगे. उन्होंने खड़गे से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सॉफ्ट लॉन्च से पहले ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का निरीक्षण किया. इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे.

सोमवार को वैश्विक बाजार में सोयाबीन की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और भाव दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए. अमेरिका में रिकॉर्ड सोयाबीन उत्पादन के बाद नई फसल की आवक बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोयाबीन पर दबाव बढ़ा. वहीं, मक्का और गेहूं के भाव भी नीचे आए. हालांकि, काला सागर क्षेत्र से गेहूं की सप्लाई में लगातार आ रही बाधाओं के कारण इसकी कीमतों में गिरावट सीमित रही.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार और समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान बहुत जरूरी हैं. उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर वह बड़वानी के आदिवासी इलाके में रुके थे. यहां शिव पंथ संप्रदाय नशे के खिलाफ सराहनीय काम कर रहा है. गायत्री परिवार भी संस्कारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए नई पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है. मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों को समाज सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया. उन्होंने बड़वानी को निमाड़ का पेरिस बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और कल्याण से जुड़े कई काम कर रही है. उन्होंने शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों और सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों को बधाई भी दी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं.

केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर को होने वाली साप्ताहिक नीलामी में गेहूं की बिक्री का कोटा 5,000 टन घटाकर 1.01 लाख टन कर दिया है. इससे पहले की नीलामी के मुकाबले सप्लाई कम की गई है. वहीं, कई राज्यों में आटा मिलों और प्रोसेसिंग कंपनियों को गेहूं 3,100 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है. देश में गेहूं का औसत थोक भाव फिलहाल 2,910 रुपये प्रति क्विंटल है.

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले देश में आकर बयान देना चाहिए. घोष ने कहा कि राहुल गांधी ने 1 तारीख को जंतर-मंतर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस की कब्र खुद खोदेंगे. वहीं, 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर में कांग्रेस का चुनाव अभियान शुरू करने के राहुल गांधी के कार्यक्रम पर घोष ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के कई बयान सुने हैं, लेकिन उनसे कुछ होने वाला नहीं है.

कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार 2027 की गर्मियों में पानी की अधिक खपत वाली फसलों की खेती कम करने की योजना बना रही है. इसका मकसद जल संकट से निपटना और अगले साल गर्मियों में बिजली की मांग में संभावित बढ़ोतरी को नियंत्रित करना है. आमतौर पर रबी फसलों की कटाई के बाद किसान कम समय में तैयार होने वाली गर्मियों की फसलें उगाते हैं. लेकिन इस बार सरकार सिंचाई की सुविधा वाले क्षेत्रों के किसानों से भी गर्मियों में खेती करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रही है. इसके साथ ही किसानों को पानी बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के कैराना में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी कोशिश करेगी कि राज्य में भाजपा की सरकार न बने. उन्होंने कहा कि AIMIM के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायक के तौर पर जिताने के लिए भी पार्टी पूरी ताकत लगाएगी.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं. वह 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में अदालत के फैसले के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत में पेश होंगे.

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के चार खास किस्म के चावलों को विदेशी बाजारों में पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इनमें गोबिंदभोग, तुलाइपांजी, कालोनुनिया और राधुनिपागल चावल शामिल हैं. इन चारों किस्मों को जीआई टैग मिला हुआ है. सरकार इनकी खेती का रकबा बढ़ाने और चावल की प्रोसेसिंग के लिए दो बड़े केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को देश के कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के कारण कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों का जिक्र किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यह मौसमी सिस्टम और मजबूत हो सकता है. इसके आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं से पेड़ गिरने, सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने का खतरा है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article