बाजरा के लिए 400 रुपये कम मिल रहे और धान में 400 कट देना पड़ रहा, फसल खरीद में धांधली के आरोप – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: हरियाणा में खरीफ सीजन की फसलों की खरीद में भारी अनियमितता के आरोप लगाए हैं. हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीदने का दावा करते थे, लेकिन यहां आज भी फसलें MSP पर नहीं खरीदी जा रहीं. उन्होंने कहा कि बाजरा किसानों को एमएसपी से 400 रुपये कम भाव मिल रहा है. इसके अलावा 900 रुपये तक कट भी झेलना पड़ रहा है. जबकि, धान किसानों को नमी के नाम पर 400 रुपये का कट झेलना पड़ रहा है. हरियाणा के किसान नेता गुणी प्रकाश ने कहा कि मंडियों में किसान आढ़तियों के चंगुल में फंसा दिए गए हैं. किसान लाचार है और मंडी तंत्र के लुटेरे बेलगाम हैं.

हरियाणा में खरीफ फसलों में धान और बाजरे की खरीद चल रही है. लेकिन, बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और धांधली की शिकायतें की गई हैं. रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात कहते थे, लेकिन यहां आज भी फसलें MSP पर नहीं खरीदी जा रहीं. उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि किसानों को पंजाब की मंडियों में अपनी उपज ले जानी पड़ी है.

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अभी किसान हरियाणा की मंडियों में दो फसलें लेकर आए हैं- बाजरा और धान. बाजरे की MSP 2500 रुपए है, लेकिन किसानों को पूरे राज्य में कहीं भी 2100 रुपए से ज्यादा कीमत नहीं दी गई है. किसानों को अपने बाजरे की फसल पर 800 से 900 रुपए का कट झेलना पड़ा. कांग्रेस नेता ने कहा कि मूंग की MSP 8780 रुपये प्रति क्विंटल है, फिर भी खरीद न होने से किसानों को प्रति क्विंटल 1500 से 1600 रुपये तक का घाटा हो रहा है.

नायब सिंह सैनी 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात कहते थे, लेकिन यहां आज भी फसलें MSP पर नहीं खरीदी जा रहीं।

अभी किसान हरियाणा की मंडियों में दो फसलें लेकर आए हैं- बाजरा और धान। बाजरे की MSP 2,500 रुपए है, लेकिन किसानों को पूरे राज्य में कहीं भी 2,100 रुपए से ज्यादा कीमत नहीं दी गई।

किसानों को अपने बाजरे की फसल पर 800 से 900 रुपए का कट झेलना पड़ा।

धान की MSP है 2,462 रुपए, लेकिन इसपर भी किसानों को 400 रुपए तक का कट झेलना पड़ा। ऐसी स्थिति बनी कि हरियाणा के बहुत से किसानों को अपना धान पंजाब लेकर जाना पड़ा।

चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी कहते थे कि सरकार बनते ही 3,100 रुपए में धान खरीदी जाएगी, लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया।

: हरियाणा में नायब सैनी सरकार के दो साल होने पर कांग्रेस सांसद @DeependerSHooda जी का बयान-

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि धान की MSP है 2462 रुपए है, लेकिन इसपर भी किसानों को 400 रुपए तक का कट झेलना पड़ा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी कहते थे कि सरकार बनते ही 3,100 रुपए में धान खरीदी जाएगी, लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया. आज किसानों को MSP पर फसल बेचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. ये वही बीजेपी है जिसने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था, लेकिन आय बढ़ाने की बजाए, सरकार ने लागत कई गुना बढ़ा दी.

किसान नेता गुणी प्रकाश ने कैथल में धान किसानों से खरीद स्थितियों की जानकारी ली.

भारतीय किसान यूनियन मान के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्र सरकार की एमएसपी कमेटी के सदस्य ठाकुर गुणी प्रकाश ने बताया कि राज्य में किसान अपनी उपज बिक्री करने के लिए परेशान हैं. धान किसानों से नमी के नाम पर 400 रुपये तक का कट लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंडियों में किसान आढ़तियों के चंगुल में फंसा दिए गए हैं. किसान लाचार है और मंडी तंत्र के लुटेरे बेलगाम हैं. उन्होंने मिलर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों के साथ धोखाधड़ी और धांधली करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . उन्होंने हरियाणा की मंडियों में उपज खरीद सिस्टम को आढ़तियों और दलालों के हाथों में थमा दी गई है.

Share This Article