प्रधानमंत्री Modi का बड़ा ऐलान, 2030 तक भारत-पोलैंड के बीच दोगुना होगा व्यापार—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: भारत और पोलैंड के रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री की अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है. भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते से भी व्यापार और निर्यात के नए अवसर खुलने की उम्मीद है.

Share This Article