गोभी की फसल पर इन 2 कीटों का हमला, एक गलती और बर्बाद हो सकती है पूरी मेहनत! – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: देश के कई हिस्सों में किसान बड़े पैमाने पर गोभी की खेती कर रहे हैं. इस दौरान फसल में व्हाइट फ्लाई और रेड फ्लाई जैसे कीट लगने का खतरा है, जो समय पर रोकथाम नहीं होने पर फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

गोभी की फसल में कीटों का प्रकोप दिखने पर गोबर के घोल और राख का छिड़काव किया जा सकता है. इससे कीटों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

कीटों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा और सकिंग पेस्ट के मिश्रण का छिड़काव भी किया जा सकता है. दवा का इस्तेमाल सही मात्रा और निर्देशों के अनुसार करें.

गोभी के खेत में स्टिकी स्टिक लगाने से व्हाइट फ्लाई जैसे कीट इसमें चिपक जाते हैं. इससे कीटों की संख्या कम करने और फसल को बचाने में मदद मिल सकती है.

कीटों से बचाव के लिए स्टिकी स्टिक को खेत में 2 से 3 फीट ऊंचे डंडे पर लगाएं. इससे उड़ने वाले कीटों को फंसाने में मदद मिलेगी.

गोभी की फसल में शुरुआती दौर से ही कीटों पर नजर रखें. अगर कीट पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं या जड़ों पर असर दिख रहा है, तो तुरंत कृषि विशेषज्ञ की सलाह लें. जरूरत के हिसाब से सिंचाई और कीट नियंत्रण के उपाय अपनाएं, ताकि फसल को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सके.

Share This Article