दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव, गाड़ियों की रफ्तार धीमी.. जानें 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में सोमवार देर रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है. सोमवार सुबह 8 बजे के बाद भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश जारी है. इसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. सड़कों पर गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही हैं और लोगों को समय पर ऑफिस पहुंचने में परेशानी हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झंडेवालान मंदिर के आसपास भी सड़कों पर पानी भर गया. वहीं, महिपालपुर फ्लाईओवर के पास जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक होने की चेतावनी दी है. सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक महसूस की गई. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर ज्यादा लंबा चलने की संभावना नहीं है. अगले कई दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है.

दिल्ली: बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है।

वीडियो महिपालपुर फ्लाईओवर से है।

– _हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 12 अक्टूबर, 2026

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 अक्टूबर के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

वीडियो सैनिक फार्म इलाके से है।

14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसके बाद 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 16 और 17 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है.

Share This Article