शिवपुरी : सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 21 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 10 अक्टूबर 2026, शिवपुरी: शिवपुरी : सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 21 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (‘आत्मा’) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मूल्यांकन वर्ष 2025-26 हेतु सर्वोत्तम कृषक (राज्य, जिला एवं विकास खण्ड स्तर) पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग द्वारा जिले के ऐसे सभी उन्नतशील कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्होंने नवीन तकनीक अपनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त किया है।

परियोजना संचालक आत्मा श्री मुनेश कुमार शाक्य ने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से नवीन कृषि तकनीक अपनाकर सर्वोत्तम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि तथा विकास खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।जिले के इच्छुक किसान निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां पूर्ण कर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन विकास खण्ड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में 21 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर सकते हैं।

आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप विकास खण्ड स्तर पर पदस्थ बी.टी.एम. (आत्मा) या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है।कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कृषक जिनका चयन विगत 07 वर्षों में पुरस्कार हेतु हो चुका है, उन्हें इस बार शामिल नहीं किया जाएगा। इस नियम का मुख्य उद्देश्य अन्य नए कृषकों को नवीन तकनीकों को अंगीकृत करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए समान अवसर व प्रोत्साहन प्रदान करना है।

Share This Article