एग्रीवेट: 17 नवंबर 2026, राजगढ़: राजगढ़: अमरूद के 212 और आंवला के 7 फलदार पौधों की होगी खुली बोली – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के उप संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए शासकीय संजय निकुंज छापीहेड़ा, विकासखण्ड खिलचीपुर में अमरूद एवं आंवला फलबहार की नीलामी खुली बोली के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थान 25 नवम्बर, 2026 को दोपहर 2 बजे शासकीय संजय निकुंज छापीहेड़ा में उपस्थित होकर खुली बोली लगा सकते हैं।
नीलामी के लिए उपलब्ध फलदार पौधों में अमरूद कुल 212 फल पौधे हैं, जिनमें 105 पूर्ण फलित एवं 107 अर्ध फलित पौधे शामिल हैं। आंवला कुल 07 फल पौधे हैं, जिनमें 04 पूर्ण फलित एवं 03 अर्ध फलित पौधे शामिल हैं। धरोहर राशि इस नीलामी हेतु कुल धरोहर राशि 10,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे खुली बोली के समय कार्यालय उद्यान अधीक्षक, शासकीय संजय निकुंज छापीहेड़ा में जमा करना होगा।
गन्ना किसानों के 27.74 करोड़ बकाया भुगतान पर एक्शन, पंजाब सरकार ने चीनी मिल सील की – एग्रीवेट
इच्छुक बोलीदार कार्यालयीन समय में शासकीय संजय निकुंज छापीहेड़ा पर उपस्थित होकर फलबहार का अवलोकन कर सकते हैं। खुली बोली एवं नीलामी से संबंधित शर्तें कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण राजगढ़ एवं कार्यालय उद्यान अधीक्षक, शासकीय संजय निकुंज छापीहेड़ा (विकासखण्ड खिलचीपुर) से प्राप्त की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी अधिकारी, शासकीय संजय निकुंज छापीहेड़ा के मोबाइल नम्बर 9754828808 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।