एग्रीवेट: अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने से ही त्योहारों का सीजन भी शुरु हो गया है लोग इस समय दिवाली की तैयारी में व्यस्त है. इस वक्त किसानों को पैसे की बेहद ही जरुरत पड़ती है. ऐसे में पीएम किसान योजना ही किसानों का सहारा है. यानी की त्योहारों के समय में सरकार योजना की किस्त जारी करती है, जिससे किसानों को काफी मदद मिल जाती है. अब लाभार्थियों के मन में सवाल है कि क्या 24वीं किस्त दिवाली पर जारी होगी. आगे लेख में पढ़ें.
किन किसानों को मिलेगी 2,000 रुपये किस्त?
24वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को मिलेगा, जो पीएम किसान योजना की निर्धारित पात्रता और अन्य शर्तों को पूरा करते हैं. लाभार्थियों की पहचान भूमि रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है. इसके अलावा किसानों का सत्यापन और लाभार्थी सूची तैयार करने में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों की अहम भूमिका रहती है. इसलिए किसानों को आधिकारिक घोषणा और अपने लाभार्थी स्टेटस की जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.
किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टेटस चेक करने पर किसान को भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, UTR नंबर, भुगतान का माध्यम और खाते में रकम जमा होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.
इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की समस्या दिखाई देती है, तो किसान को समय रहते संबंधित जानकारी अपडेट या सुधार करवाने की कोशिश करनी चाहिए.
क्या दिवाली पर जारी होगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस योजना के तहत किसानों के खातों में सालाना 6 हजार की मदद भेजी जाती है. साथ ही आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये करके हर चार महीने के अंतराल में किसानों को दिए जाते हैं. अब सरकार किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेज चुकी है. अब किसान भाइयों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये सौगत देंगी. ऐसे में अनुमान यह कि योजना की 24वीं किस्त की राशि किसानों को दिवाली पर मिल सकती है, लेकिन अभी सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.