एग्रीवेट: नयी दिल्ली: 25 सितंबर – कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, क्योंकि न तो निजी निवेश में अपेक्षित तेजी आई और न ही व्यापक स्तर पर रोजगार वृद्धि हुई.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि सकल मूल्य वर्धित और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले 12 वर्षों में अधिकतर समय विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि समग्र आर्थिक वृद्धि की तुलना में धीमी रही है, इसलिए ‘मेक इन इंडिया’ के कारण अतिरिक्त वृद्धि का कोई स्पष्ट प्रभाव अभी तक दिखाई नहीं देता.
नयी दिल्ली: 25 सितंबर – दिल्ली के आस्था कुंज पार्क बलात्कार कांड की 17 वर्षीय पीड़िता ने फॉरेंसिक टीम को वे स्थान दिखाए जहां उसके तीन लोगों ने चाकू दिखा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था. इससे जांचकर्ताओं को घटनास्थल से कई जैविक साक्ष्य बरामद करने में मदद मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, किशोरी ने पुलिस को बताया कि पार्क में अलग-अलग सुनसान स्थानों पर दुष्कर्म के दौरान तीनों आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को विपक्षी दलों से अपील की कि यदि उन्हें लगता है कि चुनावी प्रक्रिया में धांधली हो रही है, तो उन्हें ऐसे चुनावों में भाग लेना बंद कर देना चाहिए. दीपके ने कहा कि उनका चुनावों में लगातार भाग लेना ऐसे चुनावों को वैधता देता है और उनके स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होने का ‘भ्रम’ बनाए रखता है.
नयी दिल्ली: चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड को उत्तर प्रदेश में बायो-प्लास्टिक पॉली लैक्टिक एसिड (पीएलए) और को-पॉलिमर उत्पादों के लिए एक प्रायोगिक शोध सुविधा स्थापित करने के लिए केंद्र से 75 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है.
नयी दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने 2025-26 के फसल सत्र के लिए आंध्र प्रदेश में पंजीकृत और गैर-पंजीकृत उत्पादकों के अतिरिक्त ‘फ्लू-क्योर्ड वर्जीनिया तंबाकू’ को तंबाकू बोर्ड द्वारा अधिकृत नीलामी मंचों पर बेचने की अनुमति दी है. फ्लू-क्योर्ड ऐसा तंबाकू होता है, जिसे धातु के पाइपों (फ्लू) के जरिए पहुंचाई गई गर्मी का उपयोग करके विशेष, धुआं-मुक्त भट्टियों में सुखाया जाता है.
बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी सोच के मुताबिक देश और राज्यों का विकास किया जा रहा है.
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय चाहते थे कि भारत एक मजबूत और शक्तिशाली देश बने. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए कई काम किए हैं.
समाजवादी पार्टी की PDA यात्रा को लेकर पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया. अवधेश प्रसाद ने कहा कि यात्रा में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह पूरे प्रदेश और देश के लिए एक संदेश है. उन्होंने इसे बदलाव की शुरुआत बताया. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ऐसा बदलाव होगा कि लोग बीजेपी की सरकार को याद नहीं रखेंगे.
धान की कटाई का सीजन शुरू होने से पहले हरियाणा सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए नई रणनीति तैयार की है. पहली बार पराली जलाने की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा जिलों और ब्लॉक स्तर पर एक अलग ‘पराली प्रोटेक्शन फोर्स’ तैनात की जाएगी. सरकार ने रात के समय गश्त बढ़ाने का भी फैसला किया है, ताकि देर रात खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही पराली का उचित प्रबंधन करने वाले किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बैठक में 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. इसके अलावा संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ RJD के राज्यव्यापी विरोध को लेकर JDU नेता राजीव रंजन ने RJD पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि RJD को पता था कि उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए वह लगातार इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की कोशिश कर रहा है. राजीव रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग ने SIR में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर RJD से आधिकारिक शिकायत देने को कहा था. उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और न ही मतदान के दौरान हिंसा हुई. उन्होंने कहा कि बिहार में मतदान पारदर्शी तरीके से हुआ और इसके बाद जनता ने NDA के पक्ष में जनादेश दिया. राजीव रंजन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि RJD अब धरना-प्रदर्शन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिलेगी.
नई दिल्ली में CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव को लेकर RJD नेता मनोज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अब यह मामला सिर्फ पक्ष-विपक्ष या संसद तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि सड़क तक पहुंच गया है. मनोज झा ने कहा कि लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उनके साथ क्या हो रहा है और उनके वोट के साथ क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब कोई मुद्दा इस तरह का रूप ले लेता है, तो उसके बाद कई विकल्प खुल जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला अब बड़े स्तर पर लोगों के बीच पहुंच चुका है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र के लिए 160 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की है. सरकार का फोकस किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने और कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर है. इसमें से 150 करोड़ रुपये बीज से जुड़ी योजनाओं के लिए मंजूर किए गए हैं. इस राशि का इस्तेमाल बीज उत्पादन, भंडारण और वितरण के साथ खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के बीजों की लागत पर किया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित कर दिया. सीएम योगी ने कहा कि 25 सितंबर 1916 को जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और अपना जीवन देश सेवा में लगा दिया. उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर उसके अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की परिस्थितियों के अनुरूप एक नया दर्शन दिया. 1968 में उनके निधन के बाद भी उनकी विचारधारा और प्रेरणा देश के लिए आदर्श बनी हुई है.
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने समस्तीपुर और जमुई की घटनाओं को लेकर कहा कि सरकार ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि समाज को भी ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए और इसके खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है. रामकृपाल यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार और पूरा समाज बदनाम होता है. उन्होंने हर वर्ग और तबके के लोगों से इन मामलों को गंभीरता से लेने की अपील की.
कर्नाटक शुगरकेन ग्रोअर्स एसोसिएशन ने गन्ने का फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (FRP) बढ़ाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को 10 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया है. एसोसिएशन ने कहा है कि अगर तय समय तक FRP नहीं बढ़ाया गया तो राज्यभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष कुरुबुर शांतकुमार ने बुधवार को मैसूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 3 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी.
राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘स्वच्छ भारत जनसेवा अभियान’ के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सफाई कर्मचारियों से बातचीत की. इसके बाद नितिन नवीन मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ पंचायत राज चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे. खर्रा ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बढ़ेगा.
ओडिशा से मिडिल ईस्ट के देशों को सीफूड एक्सपोर्ट में गिरावट आई है. राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि क्षेत्र में जारी संघर्ष और व्यापार में रुकावटों के कारण एक्सपोर्ट की वैल्यू 14.57 फीसदी घट गई. इससे राज्य को करीब 23.40 करोड़ रुपये की एक्सपोर्ट कमाई का नुकसान होने का अनुमान है. मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मलिक ने यह जानकारी विधानसभा में दी. उन्होंने पूर्व मंत्री और बीजेडी विधायक प्रताप केशरी देब के सवाल के जवाब में बताया कि ये आंकड़े मरीन प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (MPEDA) से मिले डेटा पर आधारित हैं.
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं है, बल्कि इसे हमेशा अपनी आदत का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिए समय देने की अपील की. दीया कुमारी ने कहा कि शहर और देश के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है. बाहर से आने वाला व्यक्ति सबसे पहले किसी शहर की साफ-सफाई देखता है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है, लेकिन हर नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह अपने शहर को साफ और सुरक्षित रखने में योगदान दे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी PDA रथ यात्रा को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला है. उन्होंने दावा किया कि यात्रा के दौरान लाखों लोग सड़कों पर मौजूद थे. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ रायबरेली में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराएगी. उन्होंने कहा कि इस बार जनता के वोटों से बीजेपी को हराने का काम किया जाएगा.
कर्नाटक में प्याज की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं. राज्य के कई इलाकों में सूखे के कारण प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है. कर्नाटक के बागवानी विभाग (KSDH) के मुताबिक, राज्य के 124 तालुकों में 62,985 हेक्टेयर प्याज की फसल को 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है. फिलहाल थोक बाजार में प्याज 50-55 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं, खुदरा बाजार में इसकी कीमत 65-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘स्वच्छता सेवा अभियान’ के तहत स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके लिए समय देने का संकल्प लिया. उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया.
गंगा नदी का जलस्तर अब चेतावनी के निशान से नीचे आ गया है. पानी कम होने के बाद घाटों पर बड़ी मात्रा में गाद जमा हो गई है. वाराणसी नगर निगम ने 22, 23 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले एयर शो को देखते हुए सफाई और गाद हटाने का काम तेज कर दिया है.
केंद्र सरकार के खाने के तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के फैसले को सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने स्वागत किया है. उसने सरकार के इस निर्णय को समय पर उठाया गया संतुलित कदम बताया है. एसोसिएशन के मुताबिक, त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले इस फैसले से घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. इससे रिटेल मार्केट में भी खाने वाला तेल सस्ता हो सकता है.
25 सितंबर को दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. एक तरफ दिल्ली समेत कुछ इलाकों से मॉनसून की विदाई हो रही है, तो दूसरी ओर एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और इसके प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो रही है.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today