एग्रीवेट: 30 अक्टूबर 2026, इंदौर: नीमच जिले में जे यू एग्री साइंसेस की मेगा किसान मीट संपन्न – प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी जे यू एग्री साइंसेस प्रा. लि. द्वारा गत दिनों मध्य प्रदेश के नीमच जिले की सिंगोली तहसील, रतनगढ़ क्षेत्र में मेगा किसान बैठक का आयोजन किया गया । इस मौके पर एसोसिएट वी.पी श्री अनुराग दशपुत्रे , सीनियर रीजनल मैनेजर श्री रमेश सिंह , मार्केटिंग मैनेजर श्री पंकज शर्मा, टेरिटरी मैनेजर श्री सुरेंद्र शक्तावत सहित 450 से अधिक किसान मौजूद थे।
इस मेगा मीट में कम्पनी द्वारा लहसुन , प्याज, आलू और रबी मौसम में उगाई जाने वाली सभी फसलों के बारे में किसानों को उन्नत तकनीक के साथ – साथ आधुनिक कृषि व अपने उत्पाद Ecomax+, JU Potash 2000 v खाद के प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । इस बैठक का उद्देश्य किसानों को कृषि विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान के बारे में जागरूक करना है ताकि वे अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ा सकें और अपनी आय बढ़ा सकें। बैठक में विशेषज्ञों द्वारा फसल प्रबंधन व पोषण, मिट्टी की गुणवत्ता और अन्य संबंधित मुद्दों पर भी प्रकाश डाला गया ।
प्रधानमंत्री Kisan 24वीं किस्त: आज किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, पीएम मोदी जारी करेंगे ₹18,690 करोड़ – एग्रीवेट
उल्लेखनीय है कि इस बैठक से क्षेत्र के किसानों को कृषि विज्ञान की नई दिशा मिली । इससे किसानों को उनकी फसल उत्पादकता और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी । किसानों को नई प्रौद्योगिकियों और अनुसंधान के प्रति जागरूक होने का अवसर के साथ ही अपनी कृषि परम्पराओं में सुधार करने में भी मदद मिलेगी ।