ड्रिप सिंचाई लगवाने पर सरकार दे रही है सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: देश के किसान खेती बड़े पैमाने पर करते हैं और ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे सिंचाई का बढ़ता खर्च. ऐसे में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है, जब किसान पांरपरिक तरीकों से पानी लगाते हैं, तो पानी की बर्बादी के साथ बिजली और डीजल का खर्च भी अधिक होता है. अब ऐसा नहीं होगा ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से इस परेशानी से मिलेगा छुटकारा. यानी पानी की बचत के साथ बिजली और डीजल का खर्च भी होगा कम.

अगर आप आज के समय में भी पांरपरिक तरीके से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, तो रुक जाइए यानी की ड्रिप इरिगेशन तकनीक आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. साथ ही इस तकनीक को बूंद-बूंद सिंचाई भी कहां जाता है. इसमें खेत में पाइप बिछाए जाते हैं और ड्रिपर से पानी धीरे-धीरे बूंदों के रूप में पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है. ऐसे में पौधों को उतनी ही सिंचाई मिलती है, जितनी उनको जरुरत होती है.

ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के लिए कहां आवेदन करें?

अगर आप ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो आप इस नई तकनीक को बेहद ही आसानी से अपने खेतों में लगवा सकते हैं. यानी की कृषि उपकरण को लगाने के लिए किसान भाई अपने राज्य के कृषि या बागवानी विभाग में संपर्क कर सकते हैं या फिर राज्य के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अप्लाई किया जा सकता है.

ड्रिप सिस्टम पर कितना मिलेगा अनुदान?

देश के लाखों किसानों को सिंचाई की परेशानी की सामना करना पड़ता है. ऐसे में पानी के नुकसान के साथ बिजली, डीजल की भी बर्बादी भी होती है. ऐसे में अगर आप अपने खेतों में  ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगवाते हैं, तो 55 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इस योजना के तहत अन्य किसान भाइयों को 45 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट दी जाएंगी. ऐसे में आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपने राज्य के कृषि या बागवानी विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

Share This Article