एग्रीवेट: बिहार के बागवानी के किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लाखों किसानों को मिल रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है कि अगर किसान गेंदे के फूल की खेती करते हैं, तो उनको गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना के तहत प्रति हेक्टेयर ₹40,000 तक अनुदान मुहैया कराया जाएगा. इससे किसानों की खेती की लागत में कमी आएंगी और मुनाफे की संभावनाएं बढ़ेंगी. आगे लेख में पढ़ें क्या है आवेदन की अंतिम तारीख और कैसे करें योजना में अप्लाई.
बिहार सरकार राज्य के किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना पर जोर दें रही है. सरकार ने योजना के अनुसार, गेंदा की खेती के लिए इकाई लागत ₹80,000 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की है, जिसके तहत किसानों को इस लागत का 50 प्रतिशत अनुदान के हिसाब से किसानों को अधिकतम ₹40,000 प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिल सकती है. इससे किसानों को फूल उत्पादन व्यवसाय को विकसित करने में मदद मिल सकती है.
क्लस्टर आधारित खेती पर दिया जाएगा जोर
गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना की एक प्रमुख विशेषता क्लस्टर आधारित खेती है. पोस्टर के अनुसार, एक क्लस्टर 25 हेक्टेयर का होगा. इस व्यवस्था के तहत किसानों को समूह में फूलों की खेती और उससे जुड़ी प्रसंस्करण गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही बता दें कि क्लस्टर आधारित खेती से किसानों को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. एक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फूलों का उत्पादन होने से बाजार तक उपज पहुंचाना आसान हो सकता है.
अगर आप बागवानी किसान है और इस सरकारी योजना में आवेदन करने में इच्छुक है तो जल्द ही इन दस्तावेजों को तैयार कर लें-
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार सरकार के आधिकारिक उद्यान निदेशालय पोर्टल (Horticulture Bihar) पर जाकर आप बेहद ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का फायदा उठाकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.