एग्रीवेट: अगर आप किसान या पशुपालक है और किसी करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो डेयरी फार्मिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसे में अगर आप एक साथ कई गाय भैंस पालने की सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना आपके लिए काफी सहायक साबित हो सकती है. इस योजना के तहत आप 25 गाय-भैंस की डेयरी खोलने पर लाखों का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. कैसे? आइए आगे की कड़ी में पढ़ें.
आज के समय में किसान सिर्फ खेती तक ही सीमित नहीं रह गए है वह डेयरी व्यवसाय की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों और पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत लाखों की सब्सिडी प्रदान कर रही है इस प्रकार-
चक्रवात ‘अकवान’ का असर होगा कम! ओडिशा, बिहार-झारखंड और बंगाल में बरसेंगे बादल – एग्रीवेट
यूनिट के हिसाब से मिलने वाली सब्सिडी
अगर आप डेयरी यूनिट लगाने की सोच रहे हैं तो आपको डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत इन शर्तों को पूरा करना बेहद जरुरी है, जो इस प्रकार है-
आवेदक के पास सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण लेना भी बेहद आवश्यक है.
योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास 25 पशुओं की यूनिट के लिए कम से कम 3.50 एकड़ कृषि जमीन होनी जरुरी है.
अगर आप मध्य प्रदेश के किसान या पशुपालक है और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में शामिल होकर डेयरी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं और आपके मन यह सवाल है कि कैसे योजना में आवेदन करें तो घबराएं नहीं आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पशुपालक योजना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सब्सिडी का लाभ उठाकर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं.