एग्रीवेट: तेलंगाना में चावल, दाल, चीनी, मसाले और मेवों की कीमतों में तेजी से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है. महीन चावल का भाव करीब 70 रुपये से बढ़कर 80 से 82 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. वहीं, 25 किलो चावल की बोरी अब करीब 2,150 रुपये में मिल रही है. अरहर, उड़द, मूंग और चना दाल के साथ चीनी, मिर्च, बादाम और काजू भी महंगे हो गए हैं. आखिर खाने-पीने की चीजों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? धान की खेती का रकबा घटने, कम बारिश और प्रीमियम चावल की सीमित उपलब्धता का कीमतों पर क्या असर पड़ रहा है? तेलंगाना के मिर्यालगुडा में सिर्फ 10 दिन में धान का भाव 3,400 रुपये से बढ़कर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.
Ration कीमत Hike: चावल 82 रुपये किलो, दाल-चीनी भी महंगी, बिगड़ा आम आदमी का बजट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट