एग्रीवेट: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आपके खाते में 2 हजार रुपये कब आएंगे? क्या अक्टूबर में किस्त आने की उम्मीद है? उससे पहले आपको कौन-कौन से काम पूरे करने होंगे? सबसे पहले सबसे बड़ा सवाल प्रधानमंत्री किसान की 24वीं किस्त आखिर कब आएगी? अभी तक सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.