High-tension Line Compensation: खत्म हुआ लॉटरी सिस्टम, अब ऐसे तय होगी जमीन की कीमत, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: नोएडा | Updated On: 9 Oct, 2026 | 08:46 प्रधानमंत्री

हाईटेंशन बिजली लाइनों के लिए जमीन की मार्केट वैल्यू तय करने वाले लॉटरी सिस्टम को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने इसे किसानों के लंबे संघर्ष का नतीजा बताया और नई व्यवस्था के अहम बदलावों की जानकारी दी. अभिमन्यु कोहाड़ के मुताबिक, अब मार्केट रेट तय करने के लिए तीन स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता अपनी रिपोर्ट देंगे. उनकी रिपोर्ट के आधार पर तय प्रक्रिया के तहत जमीन की मार्केट वैल्यू निर्धारित की जाएगी. नई व्यवस्था में मुआवजे की दरें, काम शुरू होने से पहले भुगतान और अपील के लिए राज्य स्तर पर अपीलीय निकाय बनाने जैसे प्रावधान भी शामिल हैं.

Share This Article