Today’s Top News List: महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित किसानों को पैसा देगी सरकार, एमपी में फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें – एग्रीवेट

Team Agrivate
31 Min Read

एग्रीवेट: मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन स्थल शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां दिल्ली जैसा व्यवहार किया जा रहा है. ठाकरे ने कहा कि भाजपा डरी हुई है और पार्टी में शामिल हुए नेताओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके अन्य नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी सवाल किया. दिल्ली: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन और चिंतन करने की जरूरत है. चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है. उन्होंने लखनऊ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के सामने एक महिला अध्यक्ष के साथ हुए व्यवहार पर भी कांग्रेस को विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी स्थिति पर ध्यान देने के साथ अपनी कार्यशैली की समीक्षा करनी चाहिए. नागपुर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर गिरफ्तारी के दौरान फोन और वकील से संपर्क नहीं करने देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दादी के निधन की सूचना दी, लेकिन अपने गांव में रहने वाले कजिन को फोन करने के लिए मोबाइल नहीं दिया. दिपके के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें सुबह 3:30 बजे माता-पिता को फोन कर गिरफ्तारी की जानकारी देने को कहा. उन्होंने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया. दिपके ने कहा कि वह विरोध जारी रखेंगे. गुजरात के अंबाजी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता अंबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. मंदिर में विशेष अनुष्ठानों के साथ नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई. इस अवसर पर अंबाजी के पारंपरिक मोहनथाल प्रसाद को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि भी चर्चा में रही. इससे गुजरात की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है.

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने परिवार के साथ पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. नवरात्रि के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है. चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. वडिंग ने कहा कि उनकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई हो और उन्हें सजा मिले. उन्होंने चेतावनी दी कि इस्तीफे और कार्रवाई की मांग पूरी होने तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा. ये आरोप कांग्रेस सांसद ने अपने बयान में लगाए हैं. दिल्ली: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर देरी कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद हठधर्मिता पर अड़ी है. ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति अकेले जा रहा है, तो उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कौन-सी धारा लागू होती है. उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिए. ठाकुर ने यह बयान आगामी विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में दिया. ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टेम्भी नाका नवरात्रि उत्सव के दौरान सूखे से प्रभावित किसानों की मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश में सूखे के कारण संकट बड़ा है. टेम्भी नाका उत्सव की ओर से भी प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई जाएगी. शिंदे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया था. प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी हैं. इस बार उत्सव की सजावट बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित है. मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में कई जगहों पर स्वामित्व योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री संबंधी शिविर आयोजित किए गए. सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में ग्रामीणों को राजस्व एवं किसान हितैषी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवपुर, समनापुर एवं अमरपुर में स्वामित्व योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री संबंधी शिविर आयोजित किए गए.

नयी दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच उच्चतम न्यायालय ने रविवार को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न लिया जाए और उसने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से संचालित हो और इंटरनेट सेवाओं में कोई बाधा न आए.

गुवाहाटी: असम सरकार में मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा, “मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्देश दिया है कि किसी भी विभाग में कोई पद खाली नहीं रहना चाहिए। इसी के तहत, आज हमने चार विभागों में 439 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे; इन चार विभागों के मंत्री भी मौजूद थे। मैं श्रम विभाग का प्रतिनिधित्व करता हूं; हमारा विभाग अस्पतालों की देखरेख करता है और 21,000 रुपये प्रति माह से कम कमाने वाले कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है।

आज हमारे विभाग के लिए भी 12 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। कुल मिलाकर, चार विभागों—जिनमें PHC और सहकारी विभाग शामिल थे—में 439 नियुक्ति पत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम निकट भविष्य में लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करेंगे; यह कार्यक्रम हमारी सरकार द्वारा नियुक्ति पत्रों का पहला ऐसा वितरण है।”

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से दखल का आग्रह करने के लिए सोमवार को शाम चार से पांच बजे के बीच उनसे मुलाकात का समय तय किया है.

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में ग्वालपाड़ा जिले से तीन बच्चों समेत 12 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है. उन्होंने मामले में मानव तस्करी और घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क की संलिप्तता की आशंका जताई है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शुक्रवार रात एक स्थानीय नागरिक ने कुछ लोगों को रोते-बिलखते देखा, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. शर्मा ने शनिवार रात पोस्ट में कहा कि इस समूह में नौ वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि सबोर नाम का एक दलाल पांच अक्टूबर को उन्हें मेघालय के जाफलोंग के रास्ते भारत लाया था.

जयपुर: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को कहा कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और रबी मौसम में भी किसानों को मांग के अनुरूप उर्वरक मिलेंगे.

उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ सत्र-2026 में डीएपी एवं यूरिया की मांग से अधिक आपूर्ति कर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराए हैं. रबी सत्र में भी किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

बिजनौर (उप्र): 11 अक्टूबर – उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद स्थित एक मस्जिद में कथित तौर पर निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर अजान देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर की है. थाना नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के निकट नमाज के समय तय मानक से अधिक आवाज आने पर पुलिसकर्मियों ने मस्जिद में जाकर जांच की तो पाया कि मोहम्मद फैजान तेज आवाज में लाउडस्पीकर का प्रयोग कर अजान दे रहा था.

नयी दिल्ली: संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि अहम प्रतियोगी परीक्षाओं के दिन जिला प्रशासन को किसी भी रैली, जुलूस या जनसभा की अनुमति नहीं देनी चाहिए ताकि यातायात सुचारू रहे, कानून-व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम पहले से हों और किसी भी परीक्षार्थी को बाहरी व्यवधानों का सामना न करना पड़े.

राज्यसभा सदस्य मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार और उसे मजबूत बनाने से संबंधित रिपोर्ट में यह सिफारिश की

चेन्नई: 11 अक्टूबर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में सड़क, रेल परिवहन और पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें लगभग 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, चेन्नई बंदरगाह, कामराजर बंदरगाह और वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह से जुड़ी पहल तथा अमृत रेलवे स्टेशन शामिल हैं.

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई के दौरान दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन के कारण मेट्रो और ट्रेन सेवाओं से जुड़े अदालत के आदेश के कथित उल्लंघन पर अवमानना ​​की कार्रवाई के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी करते हुए कई निर्देश दिए. न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने निर्देश जारी किए.

जयपुर: 11 अक्टूबर – जयपुर के नाहरगढ़ किले में स्थित ‘जयपुर वैक्स म्यूजियम’ अब नए नाम ‘हिस्टोरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री’ के साथ पर्यटकों को इतिहास से रूबरू कराने के लिए नए स्वरूप में शुरू होने जा रहा है। इसमें ऐतिहासिक घटनाओं और विरासत को फिल्मों तथा अन्य अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा.

नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया.

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने बताया, “अभी हालात काबू में हैं.  हम शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. “

#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने बताया, “अभी हालात काबू में हैं। हम शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।”

पटना(बिहार): पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “…हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तीन साल से अकेले जनता के लिए लड़ रहे हैं। सत्ता के लिए नहीं देश के लिए, संविधान के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, बच्चों को लिए, छात्रों के लिए, किसानों के लिए लड़ रहे हैं…देश की जनता भगवान है। जनता को गाली देने वालों को माफी नहीं मिलेगी। जनरल डायर से बड़ा कुशासन हो गया है। एक नई आजादी चाहिए जिसके लिए इस देश का जेनज़ी, जेन अल्फा और हमारे नेता लड़ रहे हैं।”

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास परिसर स्थित ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का दौरा किया और विशेषज्ञों से इस संस्थान के कामकाज एवं अनुसंधान के बारे में जानकारी ली.

चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बनी ‘येलो लाइन’ के उद्घाटन और आईआईटी-मद्रास परिसर स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री इस केंद्र पहुंचे.

(सोर्स: डीडी न्यूज़)

शाहजहांपुर (उप्र): गन्ने की जल्द पकने और अधिक उपज के साथ-साथ अधिक मिठास देने वाली नई किस्म के दो लाख बीज महज पांच मिनट में ही बुक हो गया. गन्ना शोध संस्थान के एक अधिकारी यह जानकारी दी.

गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक (प्रजनन) डॉ अरविंद कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया की नौ अक्टूबर को गन्ना शोध संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर गन्ना की नई किस्म के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई. किसानों के भारी उत्साह के बीच इस नई किस्म के दो लाख बीज की पांच मिनट में ही बुकिंग हो गई.

कोझिकोड: केरलम के बेपोर में मछली पकड़ने वाली एक नाव के कक्ष में संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से एक अन्य कर्मचारी की भी मौत हो गई.  पुलिस ने मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी सचिन दास के रूप में की है.  शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दास और पश्चिम बंगाल के ही दिलीप सुर बेपोर बंदरगाह पर मछली पकड़ने वाली ‘टेस्ला’ नाम की नाव के शीत भंडारण कक्ष में काम करने के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे.

तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि राज्य की सत्ता में आने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना हमेशा अधूरा ही रहेगा क्योंकि राज्य का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना इस दक्षिणपंथी पार्टी के अपने राजनीतिक आधार को बढ़ाने के प्रयासों के आड़े आएगा. सतीशन ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोई बड़ा खतरा नहीं हैं.

नयी दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को दावा किया कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले, सादे कपड़ों में आए लोगों ने उन्हें उनके घर से ‘‘अगवा’’ कर लिया और उन्हें अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया.

राठी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि शनिवार सुबह करीब सात बजे जब वह सो रहे थे, तब सादे कपड़ों में लगभग 20 लोग उनके घर में दाखिल हुए.

ये गिरफ्तारियां घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद हुई हैं. वीडियो में कुछ लोग कमला मार्केट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीडीयू मार्ग के एक हिस्से में युवा छात्रों के साथ मारपीट करते और महिलाओं के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं.

जयपुर: जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित जंगल में तेंदुओं को देखने का रोमांच, अरावली की पहाड़ियों के प्राकृतिक नजारे और कम समय में वन्यजीवों के बीच पहुंचने का अवसर—ये खूबियां झालाना व आमागढ़ तेंदुआ सफारी को पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय बना रही हैं और यही वजह है कि करीब 8 वर्षों में पर्यटकों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ोतरी हुई है.

वन विभाग के अनुसार, झालाना में 32 से अधिक और आमागढ़ में 15 से अधिक तेंदुए मौजूद हैं. दोनों वन क्षेत्रों में तेंदुओं को देखने की अच्छी संभावना पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख कारण है.

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां पर नारी की पूजा होती है, वहां पर देवी-देवताओं का वास खुद ही हो जाता है. जहां पर नारी का अपमान होता है, उनकी अवमानना होती है; वह स्थल अपने आप में नरक जैसा होता है. वो समाज जो नारी शक्ति का वंदन और अभिनंदन नहीं कर सकता है, वो विकास की बुलंदियों को भी नहीं छू सकता है. इसलिए बेटी हो, बहन हो या कोई भी महिला हो, उसकी सुरक्षा हम सभी के लिए एक सर्वोच्च प्राथमिकता रखती है. उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का अभियान के तहत संचालित हो रहा है.

इंफाल: मणिपुर के हिंसा प्रभावित पहाड़ी जिलों में रविवार को भी तनाव बना रहा तथा दो समुदायों के बीच ताजा झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है.  इस बीच, मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शांति और संयम बनाए रखने की अपील की तथा संबंधित अधिकारियों से स्थिति को नियंत्रण में लाने को कहा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगरमालवा जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगर जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता कर किसानों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय में वृद्धि तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों की समृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की.

कॉजपा की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने बताया कि उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे एक साल तक ‘‘शांति भंग’’ नहीं करेंगे. इससे पहले, रविवार सुबह पुलिस ने बताया था कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में कॉजपा नेताओं को उनका विमान उतरने के बाद हिरासत में ले लिया था और फिर उन्हें एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व बदलाव के बारे में बताते हुए अन्नदाता किसान को राज्य की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार बताया.  मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान पर कथित तौर पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. घायल किसान महेंद्र पाल (22) खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर झपट्टा मारा. उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से शोर मचाकर उन्हें बाघ के चंगुल से छुड़ाया.

दिल्ली में CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि पार्टी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

वाराणसी के नमो घाट पर रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि MY भारत के स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. मांडविया के मुताबिक, साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है. इससे प्रदूषण कम करने, ईंधन बचाने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने में मदद मिल सकती है. साथ ही, साइकिल के इस्तेमाल से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घट सकता है.

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ के रूप में प्रमाणित किया है. यह सर्टिफिकेट अयोध्या में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान FSSAI के CEO रजित पुन्हानी ने सौंपा. यह प्रमाणपत्र दो साल तक मान्य रहेगा.

दिल्ली में एहतियातन हिरासत में लिए गए CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है. इसी के तहत पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राजधानी में एहतियात के तौर पर सुरक्षा इंतजाम जारी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी सेहत आए.

दिल्ली में आज मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं और ट्रेनें तय समय के अनुसार चल रही हैं. मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से सामने आए दृश्यों में भी सामान्य संचालन दिखाई दे रहा है.

हरियाणा के गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने की वजह और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

दिल्ली में जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने एहतियात के तौर पर इन क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को एहतियातन हिरासत में रखा गया है. तीनों को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया.

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की.

दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही. प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने से रोकने के दौरान 7,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. इनमें चार राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल बताए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए करीब 3,000 प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया, लेकिन CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका अब तक रिहा नहीं हुए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.

दिल्ली में प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया कि पुलिस महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रही है. साथ ही दावा किया गया कि सरकार के दबाव से युवाओं और छात्रों का गुस्सा बढ़ रहा है. बयान में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई कि सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, INDIA गठबंधन और देश के युवा एक बार फिर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे.

सुप्रीम कोर्ट रविवार, 11 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा पाबंदियों से जुड़े मामलों पर विशेष सुनवाई करेगा. जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की विशेष बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. आमतौर पर रविवार को अदालत बंद रहती है, लेकिन दिल्ली में प्रदर्शन, सुरक्षा प्रतिबंध, मेट्रो सेवाओं में कटौती और विपक्षी नेताओं की हिरासत से जुड़े मामलों को देखते हुए छुट्टी के दिन सुनवाई तय की गई है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य में अल नीनो के असर और मौजूदा हालात को लेकर हैदराबाद स्थित अपने जुबली हिल्स आवास पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव संजय जाजू, डीजीपी सी.वी. आनंद, सरकारी सलाहकार रामकृष्ण राव, सांसद वेम नरेंद्र रेड्डी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान अल नीनो के प्रभाव, सूखे जैसे हालात और उनसे निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई.

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के छतरपुर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की और मां के दर्शन किए. नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article