एग्रीवेट: अगर आप पशुपालन शुरू करने जा रहे हैं या अपने डेयरी फार्म में दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद काम का है. Kisan India के वरिष्ठ पत्रकार रिजवान नूर खान के साथ बातचीत में लीडस्ट जेनेटिक्स के वेटरीनरी ऑफिसर संजय सिंह ने पशुपालकों को पशु खरीदने से लेकर बीमारी की रोकथाम, वैक्सीनेशन और बेहतर पशु प्रबंधन तक कई जरूरी बातें बताई हैं.
वीडियो में जानिए पशु खरीदने के बाद उसकी जांच क्यों जरूरी है, LSD और FMD जैसी बीमारियों से पशुओं को कैसे बचाएं, वैक्सीनेशन में कोल्ड चेन का ध्यान क्यों रखना चाहिए और पशुओं के लिए सही चारे का चुनाव कैसे करें. साथ ही जानिए साहिवाल, गिर, थारपारकर और कांकरेज जैसी नस्लों के पशुओं के पालन से जुड़ी जरूरी जानकारी और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
पशुपालन शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की ये जरूरी सलाह जरूर सुनें.