आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर, जानें ये आसान टिप्स.. – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: देश के कई इलाकों में नमी वाला मौसम हो रहा है और ऐसे में रसोई में रखी सब्जियों को अधिक नुकसान होता है. खासकर आलू जिसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में बड़े पैमाने पर किया जाता है. सबुह के नाश्ते में आलू के पराठे तो शाम में आलू का रायता इस सब्जी से कई व्यंजन बनाएं जाते हैं, लेकिन कई बार महिलाएं आलू की खरीद अधिक मात्रा में कर लेती है और स्टोर सही से नहीं करती है, जिसके बाद आलू बेहद ही जल्दी अंकुर होकर खराब होना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप आलू को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो जानें स्टोर करने के सही तरीके.

आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर-

अगर आप अपने घर की रसोई में आलू को स्टोर कर रही है, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि आलू को हमेशा हवादार (Breathable) कंटेनर जैसे जूट के बोरे, पेपर बैग या जालीदार (Mesh) टोकरी में ही स्टोर करें. साथ ही आलू को स्टोर करते समय आप प्लास्टिक की थैली या बंद डिब्बे का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे आलू में नमी जाती है और आलू सड़ना शुरु हो जाते हैं.

अक्सर देखा जाता है कि लोग बाजारों से आलू की खरीद कर उनको रसोई में ऐसे ही टोकरी में अन्य सब्जी के साथ रख देते हैं, जिससे आलू में नमी आ जाती है और आलू खराब होना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप आलू स्टोर कर रहे हैं, तो आलू को हमेशा किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह जैसे पैंट्री या स्टोररूम में ही स्टोर करें और तापमान 4°C से 10°C के बीच ही रखें ताकि आलू खराब ना हो सकें.

वहीं. आलू को सीधी धूप या तेज रोशनी से बचाएं, क्योंकि रोशनी से इनमें हरापन और अंकुर निकलने लगते हैं और खराब होना शुरु हो जाते हैं.

आलू और प्याज को एक ही टोकरी या कंटेनर में रखना भी एक आम गलती है. दोनों को अलग-अलग जगह रखना बेहतर होता है, क्योंकि एक साथ रखने पर उनके आसपास नमी और गैसों का प्रभाव स्टोरेज पर पड़ सकता है. अगर घर में आलू और प्याज दोनों ज्यादा मात्रा में रखे जाते हैं, तो उनके लिए अलग-अलग हवादार स्थान चुनें.

अधिकतर घरों में देखा जाता है कि काफी लोग अंकुरित और हरे आलू का सेवन कर लेते हैं, जो बिल्कुल ही सही नहीं माना जाता है. ऐसे में आप सुरक्षित आलू की पहचान कर सकते हैं. यदि आलू अंदर से सख्त है, उस पर छोटे-छोटे अंकुर हैं और वह हरा या सिकुड़ा हुआ नहीं है, तो आप उसके अंकुर वाले हिस्से (आंखों) और हरे भाग को बहुत गहराई से काटकर हटाकर, छिलका उतारकर आप इसका उपयोग कर सकते है. वहीं अगर आलू में गंध आ रही है और अधिक मात्रा में अंकुर निकल गए है तो इनका सेवन करने से बचें.

Share This Article