सागर: किसान विवेक दुबे ने शुरू की जैविक खाद यूनिट, रोजाना 1 टन उत्पादन का लक्ष्य – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 21 सितंबर 2026, सागर: सागर: किसान विवेक दुबे ने शुरू की जैविक खाद यूनिट, रोजाना 1 टन उत्पादन का लक्ष्य – मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत कहानी सेवा की श्रृंखला में सागर जिले के बीना विकासखंड के ग्राम बेलई के किसान विवेक दुबे जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में पहल कर रहे हैं। उन्होंने करीब डेढ़ एकड़ भूमि में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और जैविक खाद निर्माण इकाई स्थापित करने का काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य किसानों के लिए जैविक खाद और जैव उर्वरक तैयार करना है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो सके।

विवेक दुबे ने अपने फार्म पर 100 से अधिक वर्मी कम्पोस्ट बेड तैयार किए हैं। प्रत्येक बेड से करीब 1 से 1.5 टन जैविक खाद तैयार की जा सकेगी। उनका लक्ष्य प्रतिदिन करीब 1 टन जैविक खाद का उत्पादन करना है। इसके साथ ही वे भविष्य में जैविक डीएपी तैयार करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं, जिसमें करीब 10 प्रतिशत फास्फोरस की उपलब्धता का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य के लिए उन्होंने भोपाल से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

जैविक खाद उत्पादन की इस परियोजना में करीब 40 से 50 लाख रुपये की लागत लगाई जा रही है। परियोजना को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सागर के वैज्ञानिकों और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है।

बीना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने ग्राम बेलई स्थित फार्म का भ्रमण कर वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसान विवेक दुबे को कृषि विभाग की ओर से आवश्यक तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। विवेक दुबे की यह पहल जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को जैविक खाद और जैव उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रयास है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *