एग्रीवेट: किसान नेता राकेश टिकैत ने भूमि अधिग्रहण और किसानों की जमीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि खेती की जमीन को नुकसान का सौदा बताने की कोशिश की जा रही है, जबकि किसान की जमीन उसकी सबसे बड़ी ताकत है. राकेश टिकैत ने धान की बिक्री, गन्ने के दाम, महंगी बिजली, खाद और पानी जैसे मुद्दों को उठाते हुए किसानों से अपने संगठनों को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मुरादाबाद और आसपास के किसानों से एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया. साथ ही, उन्होंने ट्रैक्टरों के जरिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही.