एग्रीवेट: मध्य प्रदेश में देसी गाय पालने वाले पशुपालकों के लिए खुशखबरी! राज्य सरकार देसी गायों को बढ़ावा देने के लिए हर महीने 900 रुपये तक की आर्थिक मदद देने की तैयारी कर रही है. यानी सालभर में अधिकतम ₹10,800 तक की सहायता मिल सकती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर इस योजना की शुरुआत करेंगे. पहले चरण में 100 गांवों के 500 पशुपालकों को शामिल करने की योजना है. लेकिन किन पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा? चयन कैसे होगा? और मध्य प्रदेश में देसी गायों की कौन-कौन सी प्रमुख नस्लें पाई जाती हैं?
देसी गाय पालने पर हर महीने 900 रुपये तक मदद! MP में 500 पशुपालकों को मिलेगा लाभ – एग्रीवेट