एग्रीवेट: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने धान खरीद में कटौती यानी ‘कट’ को लेकर सरकार और मंडी प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि 17 मोसर पर किसी भी तरह का कट नहीं लगना चाहिए और अगर कोई कट लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. चढूनी ने किसानों से अपील की कि वे तय MSP से कम कीमत पर धान न बेचें. उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान के धान पर कट लगाया जाता है तो पहले मंडी सचिव और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें. उन्होंने पिहोवा, थाना मंडी, नरवाना, निगदू, इंद्री, लाडवा और रादौर मंडियों से शिकायतें मिलने का भी दावा किया.