India-US Trade Deal पर किसान नेता Abhimanyu Kohar का बड़ा दावा, बोले- आंदोलन से सरकार पर बना दबाव – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि किसान संगठनों के पंचायत, यात्रा, धरने, प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए सरकार तक यह बात पहुंचाई गई कि अगर ट्रेड डील में कृषि, डेयरी या पोल्ट्री सेक्टर को शामिल किया गया तो किसान इसका विरोध करेंगे। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि अब तक भारत और अमेरिका के बीच इस प्रस्तावित व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि बातचीत फिलहाल एक तरह के गतिरोध पर पहुंच गई है और आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है।

Share This Article