एग्रीवेट: सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, खांसी, फ्लू और पेट से जुड़ी परेशानियां लोगों को घेरने लगती हैं. कभी गले में खराश, तो कभी पेट में मरोड़ और जी मिचलाने की समस्या. ऐसे में हम अक्सर राहत पाने के लिए कई उपाय तलाशते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ मसाले भी इन परेशानियों में राहत देने में मदद कर सकते हैं? जी हां! हल्दी, अदरक, लाल मिर्च, अजवाइन के फूल यानी थाइम और दालचीनी जैसे मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इनमें ऐसे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. तो चलिए, आज मसाला एक्सप्रेस में जानते हैं इन पांच मसालों के गुण और इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका.