एग्रीवेट: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी और दक्षिणी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना मौसम सिस्टम अब ज्यादा सक्रिय और मजबूत हो रहा है. इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक हो सकती है. IMD के मुताबिक, 22 सितंबर को दिल्ली-NCR में मौसम ज्यादातर शुष्क रह सकता है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 सितंबर से बारिश बढ़ने की संभावना है. वहीं,
भारत मौसम ने पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD ने कहा है कि 22 सितंबर को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इस दौरान भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर से इसी तरह का मौसम बनने का अनुमान है.
IMD के मुताबिक, 25 से 27 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं जैसी स्थिति बन सकती है. मौसम में हो रहे इन बदलावों की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मौसम सिस्टम है. IMD का कहना है कि मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में बारिश का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव (Deep Depression) राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश ला सकता है. यह सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद 23 सितंबर की सुबह के आसपास यह पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में तट के करीब पहुंच सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में भारी बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 23 सितंबर को कंधमाल, गजपति, गंजाम और पुरी में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, 24 सितंबर के लिए कालाहांडी, कंधमाल और रायगड़ा में भी बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट है. ओडिशा में 27 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं.
मौसम सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है. दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट पर 23 सितंबर से 24 सितंबर की शाम तक 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 23 सितंबर को हवाओं की रफ्तार करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं का असर 24 सितंबर की शाम तक बने रहने का अनुमान है.
केरल में इस पूरे हफ्ते मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. 22 से 25 सितंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. IMD ने जलभराव और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लोगों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
असम और मेघालय में 22 सितंबर को गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. 23 से 25 सितंबर के बीच यहां कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 सितंबर को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 और 24 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, 25 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.