एग्रीवेट: किसान इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार निर्मल यादव ने झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कृषि वानिकी विशेषज्ञ आर.पी. यादव से खास बातचीत की। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे किसान पेड़ों और पारंपरिक फसलों की खेती एक साथ करके अतिरिक्त कमाई के अवसर तलाश सकते हैं। नीम के साथ अरबी और हल्दी की खेती, खेत की मेड़ पर लेमन ग्रास का उत्पादन और पेड़ों की छाया में दलहन व मसाले उगाने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा की गई है। देखिए कृषि वानिकी का यह खास मॉडल, सिर्फ किसान इंडिया पर।