एग्रीवेट: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी पार्टी की प्रस्तावित प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने और खेती में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की लागत कम करने पर जोर दिया जाएगा। उनकी आय और उत्पादन दोनों प्रभावित न हों।