एग्रीवेट: 30 सितंबर 2026, इंदौर: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में हल्की वर्षा/बौछारें संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । 1 जून से 30 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में – 4 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से + 4 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -12 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – बिछिया 14.0, सिरमौर 8.0, मवई 5.2, अमरकंटक 4.2, मऊगंज 3.0, नईगढ़ी 3.0, चितरंगी 2.0, मलाजखंड 1.4, जवा 1.0 और त्योंथर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा वर्तमान में गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़ रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब, हरयाणा, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश के शेष भागों; गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों; जम्मू -कश्मीर , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड के सम्पूर्ण क्षेत्रों ; बिहार , झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण -पश्चिम मानसून के आगे और लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ , उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती के रूप में बना औसत समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच देखा जा रहा है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , सिवनी , मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आ लीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिले शुष्क रहेंगे।