एग्रीवेट: गन्ना किसानों के पुराने बकाया ब्याज को लेकर किसान नेता Sardar V.M. Singh ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है और SLP को खारिज कर दिया है। V.M. Singh के मुताबिक, इस फैसले के बाद गन्ना किसानों के लंबे समय से रुके ब्याज के भुगतान का रास्ता खुल गया है।