कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read
कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित - एग्रीवेट - कृषि अनुसंधान परिसर,

एग्रीवेट: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में चल रहे रिफॉर्म उत्सव-सह-हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत दिनांक 28 सितंबर, 2026 को आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई.

प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में अंतिम अक्षर से गीत गाना, गीत पहचानना, त्वरित उत्तर तथा हिंदी फिल्मों और प्रमुख फिल्म पुरस्कारों से संबंधित प्रश्नों के विभिन्न चरण शामिल थे.

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. कमल शर्मा, प्रभागाध्यक्ष; डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक; डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक तथा श्री उमेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ तकनीकी सहायक (हिंदी अनुवादक) थे. निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में उत्साह और तत्परता के साथ भाग लिया. उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, त्वरित उत्तर देने की क्षमता तथा टीम के रूप में बेहतर समन्वय की भी प्रशंसा की.

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को हिंदी के साथ सहज रूप से जुड़ने का अवसर देती हैं. उन्होंने कहा कि रचनात्मक और सहभागितापूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संचार कौशल और टीम भावना को मजबूत करने के साथ सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाते हैं. विदित हो कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 29 सितंबर, 2026 को समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

Share This Article