एग्रीवेट: इफको (IFFCO) के प्रबंध निदेशक केजे पटेल को इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसे इफको और भारतीय सहकारी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस नियुक्ति पर पटेल ने खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह टिकाऊ खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने और दुनिया में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए IFA के प्रयासों में योगदान देना चाहते हैं.
केजे पटेल ने कहा कि वह IFA के नेतृत्व, बोर्ड के अन्य सदस्यों, सहयोगियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं. उनका प्रयास संगठन की योजनाओं को और मजबूत करना और अब तक मिली उपलब्धियों को आगे बढ़ाना होगा. उनकी नियुक्ति को इफको परिवार के लिए गर्व का मौका बताया जा रहा है. इससे वैश्विक स्तर पर टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, खाद के सही इस्तेमाल और दुनिया में खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के प्रयासों में भारत की भागीदारी बढ़ेगी.
महाराष्ट्र में सूखे ने बिगाड़ा खरीफ का गणित, दलहन उत्पादन में 58 फीसदी गिरावट का अनुमान – एग्रीवेट
इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) की शरुआत साल 1927 में हुई थी. यह दुनिया का एकमात्र वैश्विक संगठन है, जो खाद और पौधों के पोषण से जुड़े उद्योगों का प्रतिनिधित्व करता है. इसके करीब 500 सदस्य हैं. इनमें खाद बनाने वाली कंपनियां, कारोबारी, वितरक, सेवा प्रदाता, कृषि तकनीक से जुड़े स्टार्टअप, सलाहकार, शोध संस्थान और गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं.