ग्वालियर: पांच बीज विक्रेता फर्मों से सरसों और मटर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 23 अक्टूबर 2026, ग्वालियर: ग्वालियर: पांच बीज विक्रेता फर्मों से सरसों और मटर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे – रबी मौसम में ग्वालियर जिले के किसानों को मानक बीज व खाद उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न बीज विक्रेताओं व फर्मों से लगातार नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सह जिला स्तरीय बीज नमूना संग्रहण अधिकारी द्वारा विभिन्न फर्मों पर भण्डारित अलग-अलग बीज उत्पादक संस्थाओं के सरसों, मटर व अन्य फसलों के बीजों के नमूने लेकर बीज परीक्षण प्रयोगशाला में जाँच के लिये भेजे गए हैं।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीज विक्रेता फर्म मयंक बीज भण्डार सरद बाजार मुरार से सरसों की विभिन्न किस्म, माठूलाल हरीशंकर मुरार से सरसों की विभिन्न किस्म, महालक्ष्मी एग्रो एजेंसी गंज मुरार से सरसों व मटर, गणेश ट्रेडिंग कंपनी गंज मुरार से सरसों एवं न्यू गंभीर बीज भण्डार सदर बाजार मुरार से सरसों की विभिन्न किस्मों के बीज नमूने लेकर जाँच के लिये प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

Share This Article