एग्रीवेट: 05 नवंबर 2026, देवास: देवास : राकेश ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर बढ़ाई अपनी आय – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषकगण कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में खेती कर रहे हैं तथा खेती को लाभ का व्यवसाय बनाकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में विकासखंड टोंकखुर्द के ग्राम रंदनखेड़ी के प्रगतिशील किसान श्री राकेश पटेल हैं, जिन्होंने परंपरागत खेती से हटकर उद्यानिकी फसलों की दिशा में एक सफल प्रयोग किया है।
कृषक राकेश पटेल ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने प्रायोगिक तौर पर (ट्रायल बेसिस पर) ड्रैगन फ्रूट के 150 पौधे लगाए थे। शुरुआती सफलता और बेहतर मुनाफे से प्रोत्साहित होकर उन्होंने अपने खेत में 2,000 और नए पौधे लगाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती का विस्तार किया।
सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए आगे आए महाराष्ट्र के मंत्री, दान किए 1 करोड़ रुपये—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट
कृषक श्री राकेश पटेल का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की इस फसल से उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है और आने वाले साल में बंपर उत्पादन की संभावना है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता की अनवरत मेहनत और उद्यानिकी विभाग से मिले सही मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।