एग्रीवेट: देसी गायों की नस्ल सुधार और दूध उत्पादन बढ़ाने को लेकर किसान इंडिया की खास बातचीत। Leeds Genetics के Director आशीष खंडेलवाल ने बताया कि किस तरह Embryo Transfer और Genetics Technology के जरिए गिर गायों के दूध उत्पादन को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। बातचीत में 40 से 60 लीटर तक दूध देने वाली गाय विकसित करने के लक्ष्य, किसानों को कम कीमत पर भ्रूण उपलब्ध कराने की योजना और CSR के तहत 10% भ्रूण मुफ्त देने की बात सामने आई।
साथ ही गायों को FMD और Lumpy जैसी बीमारियों से बचाने, सफाई और समय पर टीकाकरण के महत्व पर भी चर्चा हुई। यूपी और मध्य प्रदेश में विस्तार की योजना भी बताई गई।