एग्रीवेट: मध्य प्रदेश की गौशालाओं के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश की देखरेख के लिए ₹66 करोड़ 73 लाख से ज्यादा की राशि जारी की है. 17 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से जुलाई 2026 के अनुदान का ऑनलाइन DBT के जरिए वितरण किया. यह राशि प्रदेश की पंजीकृत और संचालित गौशालाओं में रखे गए गोवंश के भरण-पोषण, चारे, पानी, साफ-सफाई और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए दी जा रही है. सरकार के मुताबिक अब एक गोवंश के लिए ₹40 प्रतिदिन की दर से अनुदान दिया जा रहा है, जबकि पहले यह राशि ₹20 प्रतिदिन थी.
MP की गौशालाओं के लिए 66.73 करोड़ रुपये, 5.40 लाख गोवंश को मिलेगा फायदा – एग्रीवेट
Leave a Comment