खाद्य तेल कीमतों में लगी आग.. सूरजमुखी का दाम 18 फीसदी चढ़ा, सरसों-सोया ऑयल ने बढ़ाई महंगाई – एग्रीवेट

atulpradhan
5 Min Read

एग्रीवेट: भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की कीमतों में भारी उछाल ने रसोई को बजट बिगाड़ दिया है. सूरजमुखी तेल का खुदरा मूल्य बीते साल की तुलना में 18 फीसदी से अधिक बढ़ गया है. वहीं, पाम तेल का खुदरा मूल्य 15 फीसदी और सोया तेल का भाव 13 फीसदी बढ़ गया है. वहीं, सरसों तेल की कीमत में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक मांग बढ़ने और घरेलू सप्लाई प्रभावित होने से खाद्य तेल की खुदरा और थोक कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. केंद्रीय उपभोक्ता मामले विभाग की मूल्य निगरानी समिति के खाद्य तेलों की ताजा 18 सितंबर की मूल्य सूची के अनुसार सबसे ज्यादा भाव सूरजमुखी के तेल का बढ़ा है. सूरजमुखी तेल की खुदरा कीमत 193.22 रुपये प्रति किलो है. एक महीने पहले 190.92 रुपये थी, यानी 1.20 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी हुई. एक साल पहले 162.54 रुपये थी, यानी 18.88 फीसदी सालाना उछाल आया. वहीं, थोक भाव 18,433 रुपये प्रति क्विंटल है, जो महीने में 1.49 फीसदी और साल में 19.09 फीसदी बढ़ा है. पाम तेल की खपत विदेशी आयात से पूरी होती है. वैश्विक सप्लाई पर असर से इसकी कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है. 18 सितंबर को पाम तेल की खुदरा कीमत 152.55 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. एक महीने पहले 148.77 रुपये थी, यानी 2.54 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी हुई. एक साल पहले 132.48 रुपये थी, यानी 15.15 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई. वहीं, पाम ऑयल का थोक भाव 14,398.01 रुपये प्रति क्विंटल है, जो महीने में 2.86 फीसदी और साल में 15.59 फीसदी बढ़ा है. उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार 18 सितंबर को मूंगफली तेल की खुदरा कीमत 209.36 रुपये प्रति किलो है. एक महीने पहले 207.44 रुपये थी, यानी मासिक आधार पर 0.93 फीसदी बढ़ी. एक साल पहले 188.38 रुपये थी, यानी सालाना 11.14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसी तरह थोक भाव 19,847.50 रुपये प्रति क्विंटल है, जो महीने में 1.08 फीसदी और साल में 11.35 फीसदी बढ़ा है. सरसों तेल की खुदरा कीमत 18 सितंबर को 202.26 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. एक महीने पहले 198.33 रुपये थी, यानी 1.98 फीसदी मासिक बढ़ोतरी हुई. एक साल पहले 188.56 रुपये थी, यानी 7.27 फीसदी सालाना तेजी दर्ज हुई. इसी तरह थोक भाव 19,182.99 रुपये प्रति क्विंटल है, जो महीने में 1.75 फीसदी और साल में 6.98 फीसदी बढ़ा है. वहीं, वनस्पति तेल का खुदरा भाव 168.08 रुपये प्रति किलो है. एक साल पहले 156.95 रुपये था, यानी 7.09 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई. सोया तेल खुदरा कीमत 166.91 रुपये प्रति किलो है. एक साल पहले 147.37 रुपये थी, यानी 13.26 फीसदी सालाना तेजी आई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *