एग्रीवेट: हमारी प्रिंट और डिजिटल पत्रिकाओं की सदस्यता लें
सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़ें:
राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए खुशखबरी देते हुए खरीफ सीजन 2024-25 में मूंग और सोयाबीन की खरीद अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर केंद्र सरकार ने यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . इससे किसानों को अपनी फसल उचित मूल्य पर बेचने का अधिक समय मिलेगा, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती और राहत मिलेगी.
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से खरीद अवधि बढ़ाने की अपील की थी. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा, जिसके बाद यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया.
खरीद अवधि बढ़ने से किसानों को अपनी उपज को सही समय पर बेचने का अधिक अवसर मिलेगा. मूंग और सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक मदद और फसल की उचित कीमत सुनिश्चित होगी.
राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. मूंग और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की खरीद अवधि बढ़ाने से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकेंगे. सरकार ने किसानों को अपनी फसलों को मंडियों में जल्द से जल्द लाने की सलाह दी है ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें. मंडियों में फसल की खरीद प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
किसानों ने इस निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद अवधि बढ़ने से उन्हें राहत मिलेगी. खासकर, जिन किसानों को फसल बेचने में समय की कमी हो रही थी, वे अब अपनी उपज को समय पर बेच पाएंगे.
हम व्हाट्सएप पर हैं!