एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डालीबाग स्थित खादी भवन परिसर में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक 11 दिवसीय माटीकला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. इस महोत्सव की थीम रखी गई है- ‘मिट्टी से संस्कृति, संस्कृति से समृद्धि’. इसका मकसद साफ है, दिवाली की खरीदारी के जरिए स्थानीय कुम्हारों और मिट्टी के कारीगरों को रोजगार और बाजार उपलब्ध कराना. यहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कुम्हार और माटी शिल्पकार अपने हाथों से बनाए उत्पाद बेच रहे हैं. महोत्सव में करीब 50 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां मिट्टी से बने कई तरह के सामान की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है. और इस महोत्सव को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. आयोजन के दूसरे ही दिन मिट्टी के सामान की बिक्री 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई..