एग्रीवेट: 07 अक्टूबर 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: कुसुम योजना से किसान को मिला 3 एचपी मोटर पंप, खेत की सिंचाई हुई आसान – मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम लुटगांव निवासी किसान श्रीमती सावित्री बाई को प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत उनके खेत में 3 एचपी का मोटर पंप लगाया गया है, जिससे खेत की सिंचाई आसान हो गई है। मोटर पंप की सुविधा मिलने से फसल की समय पर सिंचाई के साथ कृषि कार्यों में भी सुविधा बढ़ी है।
मोटर पंप लगने से अब सावित्री बाई को खेत की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में आसानी हो रही है। इससे फसलों की समय पर सिंचाई और उनकी देखभाल करना आसान हुआ है। सिंचाई की समस्या कम होने से खेती के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है।
सावित्री बाई ने बताया कि खेती के लिए समय पर सिंचाई बहुत जरूरी है। कुसुम योजना के तहत मिले मोटर पंप से सिंचाई से जुड़ी उनकी परेशानी काफी कम हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से किसानों को सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने के साथ खेती को और मजबूत कर पा रहे हैं।